Ghar baithe paise kaise kamaye 2020 | paise kaise kamaye ghar baithe


दोस्तों आप सभी लोगों का स्वागत है आपके अपने परिवार Tech Gyan amit में दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते हैं ? (Ghar baithe paise kaise kamaye 2020) या घर के बाहर काम करना चाहते हैं | ऐसे में बहुत सारे लोग यही कहेंगे कि यदि घर के आसपास या घर पर ही रह कर के कार्य मिल जाए तो ज्यादा अच्छा होगा | और होगा भी क्यों नहीं क्योंकि हम सभी लोगों को पता है कि अभी कोरोनावायरस चल रहा है | ऐसे में जो लोग बाहर थे वह भी अपने घर को चले गए आज बहुत सारे लोगों का कार्य घर से ही हो रहा है | लेकिन बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं जिनका घर पर रहकर के कोई कार्य नहीं हो पा रहा है | तू ऐसे में एक जरूरी सवाल कि यदि आप पढ़े लिखे हैं और घर पर ही रह कर के कोई कार्य करना चाहते हैं | तो सरकार की तरफ से आप सभी लोगों के लिए एक योजना लेकर के आई है | जिसका उपयोग करके आप घर पर ही रह करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं यह क्या है इसे जानने के लिए हम आगे बढ़ते हैं |


paise kaise kamaye ghar baithe
Ghar baithe paise kaise kamaye 2020

 

जैसा कि दोस्तों आप सभी लोगों को पता है कि अभी सरकार डिजिटल इंडिया को लेकर की काफी जोर दे रही है | और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने सभी गांव में कॉमन सर्विस सेंटर खोलने की योजना बनाई है | इस योजना को यदि आप अपनाते हैं तो आप घर पर ही रह कर की अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं | वैसे सरकार इस योजना की मदद से सभी ग्रामीणों और वहां पर रहने वाले जो भी नौजवान हैं | उनको एक तरीके से व्यवसाई बनाना और डिजिटल इंडिया कि जो भी फायदे हैं | उन्हें गांव-गांव तक पहुंचाना है | तो आप कॉमन सर्विस सेंटर या सहज सेवा केंद्र अपने गांव में कैसे खोल सकते हैं उसकी क्या-क्या प्रक्रियाएं हैं इसे जानते हैं|

Process To apply for Common Service centre

 दोस्तों यदि आप अपने गांव में सहज सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं या खोलने का विचार कर रहे हैं तो उसमें जो सबसे जरूरी चीज होती है वह यह है कि आपको कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए यानी आपको कंप्यूटर चलाने की जानकारी होनी चाहिए उसके बाद आपको https://register.csc.gov.in/ की साइट पर जाना होगा वहां पर आपको कुछ अपनी बेसिक जानकारियों को भरने के बाद अपना आधार कार्ड पैन कार्ड और जहां पर आप कॉमन सर्विस सेंटर बनाना चाहते हैं उसके अंदर और बाहर की फोटो को अपलोड करना होगा और रजिस्ट्रेशन के समय 1400 Rs का भुगतान भी करना होगा | और जैसे ही आप फार्म सबमिशन की प्रक्रिया को पूरी कर लेंगे उसके बाद आपको एक आईडी प्राप्त होगी आप इस आईडी का प्रयोग अपने आवेदन को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं |

 


और जैसे ही आप की आवेदन को सरकार द्वारा स्वीकृति मिल जाएगी उसके बाद आपको ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा और और जब आप इस ट्रेनिंग प्रक्रिया को पूरी कर लेंगे तो सरकार द्वारा आपको एक सर्टिफिकेट दी जाएगी इस सर्टिफिकेट को प्राप्त करने से आपको कई सारी सेवाओं को करने के लिए अनुमति भी मिल जाएगी जो एक सामान्य साइबर कैफे को नहीं दी जाती हैं |

 Facility provide by Common Service Center

दोस्तों आप सहज सेवा केंद्र के माध्यम से आधार कार्ड पैन कार्ड मोबाइल रिचार्ज जीवन बीमा पॉलिसी का भुगतान टेलीविजन रिचार्ज मनी ट्रांसफर पैन कार्ड अप्लाई पासपोर्ट अप्लाई और भी कई सरकारी कार्यों को कर सकते हैं इन सारे कार्यों को करने पर सरकार आपसे कोई भी शुल्क की वसूली नहीं करता है और इन सभी कार्यों को करने के लिए आप अपने गांव की स्थिति के अनुसार आप जो भी सर्विस प्रोवाइड करते हैं उसकी कीमत आप खुद तय कर सकते हैं