> Xlookup in excel in hindi || xlookup in excel || xlookup in excel 2019
एक्सेल और एडवांस एक्सेल से जुड़े सभी लेटेस्ट विडियो पाने के लिए मेरे यूट्यूब चैनल को अभी सबस्क्राइब करे लिंक नीचे है धन्यवाद |

Xlookup in excel in hindi || xlookup in excel || xlookup in excel 2019

  

Xlookup in excel in hindi || xlookup in excel || xlookup in excel 2019


दोस्तों आप लोगों ने V-lookup का प्रयोग किया ही होगा | यह excel  का बहुत पापुलर फार्मूला है | इस फार्मूला का प्रयोग  डाटा में particular किसी वैल्यू को वर्टिकल सर्च करने में करते हैं | लेकिन अभी V-lookup की जगह X-lookup आ गया है | जी हां दोस्तों यह फार्मूला अभी माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में ला दिया गया है | पर यह फार्मूला आपको एक्सेल में तभी मिलेगा जब आप अपने माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल को अपडेट करेंगे | दोस्तों आज की इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि आप एक्सेल में X-lookup (Xlookup in excel in hindi) का प्रयोग कैसे कर सकते हैं | तो सबसे पहले  V- lookup और X-lookup के डिफरेंस को जान लेते हैं | तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं |

Xlookup in excel in hindi
Xlookup in excel in hindi 



Difference Between V-lookup  and X-lookup

1. दोस्तों हम सबसे पहले इसके सिंटेक्स की बात कर लेते हैं | अगर हम V-lookup की बात करें तो इसमें केवल चार सिंटेक्स होते हैं वहीं अगर हम X-lookup को देखें तो इसमें छह सिंटेक्स होते हैं |



2. दोस्तों V-lookup में लुकुप वैल्यू के बाद टेबल अरे होता है | जबकि  X-lookup में  लुकुप वैल्यू  के बाद लुकअप अरे होता है |इसका मतलब यह होता है कि X-lookup में पूरा टेबल सेलेक्ट करने की जरूरत नहीं होती है | इसमें लुकअप वैल्यू की कॉलम रेंज को सेलेक्ट करना होता है |

Read Aslo - Combine multiple workbook in google sheets

3. दोस्तों यदि आप अपने डेटा में V-lookup का प्रयोग करते हैं | उसके बाद यदि अपने टेबल में कॉलम की संख्या को कम या ज्यादा कर देते हैं तो  V-lookup के रिजल्ट में एरर आ जाती है |पर यह समस्या आपको X-lookup में नहीं आने वाली आप यदि अपने डेटा में X-lookup का प्रयोग करते हैं | उसके बाद यदि आप अपने टेबल में कॉलम की संख्या को कम या ज्यादा करते हैं | तो X-lookup के रिजल्ट में कोई परिवर्तन नहीं होगा |

4. दोस्तों V-lookup का प्रयोग करते समय एक समस्या यह भी होती है कि जब हम अपने डाटा में V-lookup का प्रयोग करते हैं तो लुकअप value आपके डाटा के पहले कॉलम में होना चाहिए | जिसका मतलब यह होता है कि V-lookupआपके डाटा के दाहिने तरफ में ही किसी भी वैल्यू को सर्च कर सकता है | अगर डाटा आपका रिजल्ट आपकी लुकुपवैल्यू के बाएं तरफ में है | तो वह उसे फाइंड नहीं कर सकता | लेकिन यह समस्या आपको X-lookup में नहीं आने वाला है | आप एक्स लुकअप की मदद से दोनों दिशाओं में अपने रिजल्ट को प्राप्त कर सकते हैं |

Read also - How to transfer google sheet to excel

5. V-lookup का यूज़ करते समय और भी कई समस्याएं होती हैं | जिसे हम जान लेते हैं जब हम V-lookup का प्रयोग करते हैं | और फार्मूला लगाने के बाद यदि किसी भी प्रकार का कोई समस्या आ जाती है | अर्थात आप के रिजल्ट में किसी प्रकार का एरर आ जाता है | तो वहां पर #NA , #value एरर शो करता है | अगर वहां पर हमें इस एरर को हटा करके अपने मन से कोई टेक्स्ट शो करना चाहे तो उसके लिए iferror को प्रयोग करना होता है | पर X-lookup में आप यह कार्य बड़े ही आसानी से कर सकते हैं | क्योंकि X-lookup में वैल्यू नॉट फाउंड का एक ऑप्शन होता है | इसमें आप कस्टमाइज टेक्स्ट लिख कर के सो करा सकते हैं |

6. दोस्तों यदि आपके डाटा में लुकुपवैल्यू दो बार दी गई है |अर्थात एक ही नाम दो बार दिया है तू इस कंडीशन में यदि आप V-lookup लगाकर के नीचे वाली लुकुपवैल्यू को सर्च करना चाहें तो आप V-lookup से नहीं कर सकते पर आप यदि X-lookup का प्रयोग करें तो यह कार्य बड़े ही आसानी से कर सकते हैं | क्योंकि इसमें एक ऑप्शन सर्च मोड का होता है | इसमें यदि आप 1 टाइप करते हैं तो आप ऊपर से डाटा को सर्च कर पाते हैं | वहीं यदि आप -1 टाइप करते हैं तो आप नीचे से डाटा को सर्च कर सकते हैं | 

7. दोस्तों आप X-lookup की मदद से वाइल्डकार्ड "*" का भी यूज कर सकते हैं | इसके लिए आपको मैच मोड में 2 टाइप करना होगा | और आप वाइल्ड कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे |

दोस्तों आइए इसे हम एक उदाहरण के साथ समझते हैं |

Example

दोस्तों यदि आप नीचे दिए गए चित्र को देख पा रहे हैं तो नीचे दिए गए डाटा में हमें अभिजीत तिवारी का सेल चेक करना है | तो इसके लिए सबसे पहले हम V-lookup का इस्तेमाल करके इसके सेल को चेक करते हैं उसके बाद यही काम हम X-lookup के द्वारा करना सीखेंगे |


तो इसके लिए सबसे पहले हम V-lookup लगाते हैं और "=" प्रेस करके V-lookup टाइप करते हैं ब्रैकेट ओपन करने के बाद सबसे पहले  syntax  लुकुपवैल्यू होता है | तो इसमें हमारा जो लुकुपवैल्यू है वह अभिजीत तिवारी है जो कि F7 सेल में है | F7 को सेलेक्ट करते हैं उसके बाद , लगाते हैं और नेक्स्ट Syntax हाईलाइट होता है टेबल अरे का तो हम टेबल अरे में अपनी पूरी टेबल को सेलेक्ट करेंगे | जो कि B3 से D14 है | तो इस पूरे रेंज को सेलेक्ट कर लेते हैं | उसके बाद , लगाते है | इसके बाद कॉलम इंडेक्स नंबर हाईलाइट होता है इसमें हमें वह कॉलम का नंबर देना होता है जिसका वैल्यू हमें प्राप्त करनी होती है |तो हमें सेल प्राप्त करना है जोकि कॉलम नंबर 3 में है तो कॉलम इंडेक्स में हम तीन टाइप कर देंगे| और एग्जैक्ट मैच के लिए जीरो लगाएंगे और आपका रिजल्ट मिल जाएगा |


आप इस फार्मूले को फार्मूला बार में देख सकते हैं |



अब इसी कार्य को हम X-lookup की मदद से करना सीखेंगे |


इसके लिए हम "=" साइन के बाद X-lookup type करके ब्रैकेट को ओपन करेंगे | इसमें सबसे पहला सेंटेक्स lookup value का दिखाई पड़ता है | तो लुकुपवैल्यू हमारा नाम होगा अभिजीत तिवारी जो कि F4 में है तो हम F4 सेल को सिलेक्ट कर लेंगे | उसके बाद , लगाएंगे | और इसके बाद लुकअप अरे हाईलाइट हो जाता है लुकअप अरे में हमें उस नेम की पूरे रेंज को सेलेक्ट कर लेना है |  सेलेक्ट करने के बाद फिर से , लगाना है | इसके बाद अगला सीनटैक्स रिटर्न अरे हाईलाइट होता है | इसमें रिटर्न अरे का मतलब हमें रिजल्ट को किस कॉलम से दिखानी है उस पूरे कॉलम को सेलेक्ट कर लेना है |उसके बाद आपका पूरा फार्मूला हो चुका है आप बाकी कोई अनिवार्य फार्मूले नहीं है | तो आप इसमें ब्रैकेट क्लोज करके इंटर दबा सकते हैं | और आपका उत्तर मिल जाएगा |


आप इसे नीचे चित्र में देख करके समझ सकते हैं |



अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को ध्यान से देखें |

 

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

Thanks For Message Me if any issue please feel free to contact