> Google search hack || Google Hack || गूगल सर्च के रोचक तथ्य
एक्सेल और एडवांस एक्सेल से जुड़े सभी लेटेस्ट विडियो पाने के लिए मेरे यूट्यूब चैनल को अभी सबस्क्राइब करे लिंक नीचे है धन्यवाद |

Google search hack || Google Hack || गूगल सर्च के रोचक तथ्य

 Google search hack || Google Hack || गूगल सर्च के रोचक तथ्य

दोस्तों आज की इस आर्टिकल में हम गूगल की कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे | जैसे कि क्या आपको पता है कि गूगल ने अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाया है | इस दिन गूगल का 20 वां जन्मदिन था हालांकि गूगल का लॉन्चिंग डेट 4 सितंबर को ही था | पर गूगल ने अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाया |गूगल के जन्मदिन पर कंपनी ने एक खास तरीके का डूडल भी बनाया था | अगर आपने ध्यान दिया होगा तो यह देखने में काफी शानदार था | जिसमें गूगल ने केक और गिफ्ट बनाए थे | वैसे बहुत सारे लोग  गूगल का इस्तेमाल जरूर करते होंगे | लेकिन आपसे पूछा जाए कि आप गूगल की कितने ट्रिक्स और टिप्स जानते हैं | तो शायद बहुत सारे लोगों का जवाब होगा कि हम उतना नहीं जानते हैं | पर आज की इस आर्टिकल में हम गूगल (google search hack) के कुछ ऐसे ही टिप्स और ट्रिक्स के बारे में जानेंगे |तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं |

Google search hack
Google search hack

Type do a barrel roll In google Search

जैसा कि दोस्तों आप ऊपर की हेडिंग में देख पा रहे होंगे कि उसमें मैंने लिखा है | टाइप Do ए बैरल रोल इसका मतलब यह है दोस्तों की यदि आप अपने गूगल  को ओपन करते हैं |और उसमें सर्च करते हैं Do ए बैरल रोल तो आपकी स्क्रीन 360 डिग्री पर घूम जाएगी | इसे आप खुद भी टाइप करके चेक कर सकते हैं इससे आपकी ब्राउज़र पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा|


Google drive latest update
Read also - Redmi 9i price specification in india

Type Festivus in google search

दोस्तों जब आप गूगल पर फेसटीवीएस लिख करके सर्च करते हैं तो आपकी स्क्रीन पर बाए साइड तरफ में 1 सिल्वर की रोड नजर आएगी | यह रॉड आपको नॉर्मल गूगल स्क्रीन पर नहीं दिखाई पड़ती |





What year did google look like

दोस्तों क्या आपको पता है कि गूगल जब पैदा हुआ था | यानी जब उसको लांच किया गया था | तो उस समय उसका इंटरफेस कैसा था | उस समय गूगल का कोई खास इंटरफेस नहीं था | लेकिन इस 2 0सालों में गूगल ने अपने आप को बहुत ज्यादा बदल लिया है | अगर आप इसके पिछले अर्थात  शुरू में यह किस तरीके से नजर आता था इसके बारे में जानना चाहते हैं | तो आप गूगल पर 'गूगल इन 1998 'इस तरह से लिख करके सर्च कर सकते हैं | और गूगल उस समय कैसा नजर आता था यह देख सकते हैं |

Type Askew in google search

यदि आप गूगल पर Askew लिख करके सर्च करते हैं तो गूगल पर आपको जो रिजल्ट दिखाई पड़ेगा | उसमें आप देख पाएंगे कि सारे रिजल्ट एक तरफ से झुके हुए प्रतीत होंगे | अगर आप  देखना चाहते हैं तो आप गूगल पर Askew लिख करके सर्च कर सकते हैं |

Search Flip A Coin


दोस्तों यदि आप कहीं पर मैच खेल रहे हैं |और आपके जेब में पैसे नहीं हैं | और आपको Toss करना है तो उस स्थिति में आप गूगल की मदद ले सकते हैं | जी हां दोस्तों आपको इसके लिए गूगल पर 'फ्लिप ए कॉइन' लिख करके सर्च करना होगा | तो आपकी स्क्रीन पर एक Coin का सिंबल नजर आएगा |और नीचे Flip अगेन का ऑप्शन मिलेगा | आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना है | और आप बड़े ही आसानी से Toss को हवा में उछाल सकते हैं | और इस तरीके से आप toss के हारने और जीतने की प्रक्रिया को आसानी से कर सकते हैं |






 





एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

Thanks For Message Me if any issue please feel free to contact